top header advertisement
Home - उज्जैन << नवरात्रि में लड़कियों के तीन व महिलाओं का 1 ग्रुप होगा

नवरात्रि में लड़कियों के तीन व महिलाओं का 1 ग्रुप होगा


उज्जैन | इंदिरा नगर विकास एवं संस्कृति समिति की ओर से नवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लड़कियों की तीन तो महिलाओं का एक ग्रुप बनाया जाएगा। जो कि गरबों की प्रस्तुति के साथ में धार्मिक आधारित लघु नाटकों का मंचन भी करेगा।

गरबा संचालिका मानसी राठौर ने बताया 3 से 5 वर्ष का एक ग्रुप, 6 वर्ष से 14 वर्ष का ग्रुप दूसरा तो 14 से 25 का तीसरा ग्रुप होगा तथा महिलाओं का भी एक ग्रुप तैयार किया है। इंदिरा नगर विकास सांस्कृतिक समिति के संस्थापक अध्यक्ष धनीराम गायकवाड़ ने बताया नवरात्रि महोत्सव का यह 23वां वर्ष है। गरबे रात 8:30 से 10:30 तक होंगे। शाम 8 बजे आरती होगी। नवरात्रि के बाद वाले रविवार को बच्चों की प्रतियोगिता का आयोजन भी रखा गया है।

Leave a reply