top header advertisement
Home - उज्जैन << बारिश के समय में 12 माह बंद रहेंगे निर्माण पीडब्ल्यूडी का सिंहस्थ सब डिवीजन नहीं बना

बारिश के समय में 12 माह बंद रहेंगे निर्माण पीडब्ल्यूडी का सिंहस्थ सब डिवीजन नहीं बना


सिंहस्थ-2028 के निर्माण कार्यों को पूर्ण करने के लिए अब 33 माह 19 दिन बाकी है। इसमें टारगेट के तहत 31 दिसंबर-2027 को हल हाल में ब्रिज से लेकर सड़कों व घाट आदि के निर्माण कार्य पूरे किए जाना है। इस अवधि में तीन वर्षाकाल रहेंगे, यानी 12 माह कार्य बंद रहेंगे। पीडब्ल्यूडी में 15 जून से 15 अक्टूबर तक वर्षाकाल तय है, जिसमें निर्माण कार्य नहीं होते हैं। शिप्रा नदी पर करीब 8 ब्रिज व नदी के दोनों तरफ करीब 29 किमी में घाटों के निर्माण होना है। बारिश में करीब छह माह तक नदी क्षेत्र में निर्माण नहीं हो पाएंगे।

ऐसे में निर्माण विभाग लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से लेकर सेतु निगम व जलसंसाधन विभाग के पास में निर्माण कार्यों के लिए केवल 21 माह ही शेष रहेंगे। इस बीच अब तक पीडब्ल्यूडी का सिंहस्थ सब डिवीजन अब तक नहीं बना है। इसके कार्यपालन यंत्री से लेकर सहायक यंत्री, इंजीनियर, स्टाफ एवं कार्यालय अलग रहता है, जो कि केवल सिंहस्थ मद से होने वाले कार्य ही करते हैं। जिसे लेकर अब तक केवल प्रक्रिया ही चल रही है।

मेला क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली जमीन का समतलीकरण किया जाकर प्ला​टिंग आदि के कार्य, बैरिकेड्स तथा अस्थायी डिवाइडर आदि भी सिंहस्थ सबडिवीजन के अंतर्गत होते हैं। वर्तमान में सिंहस्थ के कार्य बैठकों तक ही सीमित होकर रह गए हैं। विभागों के बीच में आपसी तालमैल नहीं बैठ पाने का असर भी कार्यों की प्रगति पर देखा जा रहा है। आरटीओ जाने वाले मार्ग की हालत बहुत की जर्जर है। सिंहस्थ क्षेत्र में बन रहे फोरलेन का निर्माण भी अधूरा पड़ा है।

कार्यों के गुणवत्ता के साथ में समय पर पूरे होने में संदेह सिंहस्थ के कार्यों की मॉनीटरिंग के लिए क्वालिटी कंट्रोलर को रखा जाकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता का ध्यान रखने के साथ ही उन्हें समय पर पूरा किए जाने का लक्ष्य रहता है। यानी पीडब्ल्यूडी रेग्युलर निर्माण करता है तो सिंहस्थ सबडिवीजन सिंहस्थ के कार्य करता है। सिंहस्थ सबडिवीजन नहीं बन पाने से पीडब्ल्यूडी का मुख्य विभाग और अधिकारी ही रेग्युलर कार्यों के साथ में सिंहस्थ के कार्य भी कर रहे हैं, जिसका असर निर्माण कार्यों पर पड़ सकता है। इससे कार्यों की गुणवत्ता के साथ में समय पर पूरे होने में संदेह बना हुआ है।

Leave a reply