सवाल- महाकाल के गर्भगृह में VIP जा रहे हैं
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरि गंगाघाट पर आयोजित आराधना पर्व में शामिल होने उज्जैन आए हैं। इस दौरान भास्कर ने उनसे सिंहस्थ, महाकालेश्वर और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर चर्चा की। प्रयाग कुंभ में सस्ती लोकप्रियता पाने वालों के लिए कहा कि हमारे विवेक पर निर्भर करता है कि हम इन्हें कितना अवसर देते हैं। इस पर अंकुश लगाना प्रबंधकों का कार्य है, क्योंकि लोग तो आएंगे ही।
नियम सबके लिएएक समान होने चाहिए
गर्भगृह में लोगों का प्रवेश बंद, लेकिन वीआईपी जा रहे हैं? नियम सभी के लिए एक समान होने चाहिए। दक्षिण भारत में किसी भी मंदिर में गर्भगृह में पुजारियों के अलावा अन्य व्यक्ति को एंट्री नहीं दी जाती है। यहां भी गर्भगृह में किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाना चाहिए।
सिंहस्थ को लेकर आपकी अवधारणा क्या है? आप कैसा सिंहस्थ देखना चाहते हैं ? आदि शंकराचार्य ने कुंभ और सिंहस्थ को राष्ट्रीय एकता से जोड़ा। यहां आकर सभी को शांति और धार्मिकता मिलनी चाहिए, ऐसा सिंहस्थ होना चाहिए।