जिले में वर्षा ने वार्षिक औसत का आंकड़ा छुआ
जिले में अभी तक औसत 908 मिमी वर्षा हुई
उज्जैन | इस वर्ष वर्षा मानसून सत्र में जिले में वर्षा ने वार्षिक औसत का आंकड़ा छू लिया है। इस वर्ष अभी तक जिले में औसत 908 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जिले की औसत वार्षिक वर्षा 906.2 मिमी है। इस वर्ष जिले की तराना तहसील में सर्वाधिक वर्षा 1074 मिमी हुई है और सबसे कम महिदपुर तहसील में 793 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इसी अवधि में जिले में औसत 1216.5 मिमी वर्षा हुई थी। जिले में पिछले चौबीस घंटे के दौरान 11 सितम्बर की प्रात: तक 23.7 मिमी वर्षा हुई है।
भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले चौबीस घंटे के दौरान 11 सितम्बर की प्रात: तक उज्जैन तहसील में 24, घट्टिया में 42, खाचरौद में 34, नागदा में 19, महिदपुर में 13 एवं तराना तहसील में 34 मिमी वर्षा हुई है। इस प्रकार इस वर्षा मानसून सत्र में अभी तक उज्जैन तहसील में 959, घट्टिया में 872, खाचरौद में 832, नागदा में 837, बड़नगर में 989, महिदपुर में 793 एवं तराना तहसील में 1074 मिमी वर्षा हुई है। गत वर्ष इसी अवधि में उज्जैन तहसील में 1126, घट्टिया में 1155, खाचरौद में 1123, नागदा में 1587.3, बड़नगर में 938, महिदपुर में 981 एवं तराना तहसील में 1606 मिमी वर्षा हुई थी।