जिला सैनानी होमगार्ड संतोष कुमार जाट ने पदभार ग्रहण किया
मुख्यालय का निरीक्षण किया एवं जवानों को मार्गदर्शन दिया
उज्जैन | शासन के आदेश अनुसार स्थानान्तरण होकर आये जिला सैनानी होमगार्ड/एसडीईआरएफ श्री संतोष कुमार जाट ने आज पदभार ग्रहण किया और होमगार्ड मुख्यालय का निरीक्षण किया। जिला सैनानी होमगार्ड श्री जाट ने होमगार्ड मुख्यालय में जवानों के किट का निरीक्षण किया और मार्गदर्शन प्रदान किया। निरीक्षण के उपरान्त जवानों को सम्बोधित किया। श्री जाट ने जवानों से अच्छा टर्नआऊट रखने, बाढ़ बचाव, लॉ एण्ड ऑर्डर, वीआईपी विजिट, कोविड-19 एवं अन्य ड्यूटी मुस्तैदी से करने के निर्देश दिये। उन्होंने जवानों को अपने मुख्यालय एवं आवास में सफाई रखने के भी निर्देश दिये।
श्री जाट ने जवानों की विभिन्न समस्याओं जैसे रोटेशन से छूट, पेंशन, सेवा निवृत्ति आयु 62 वर्ष करने, वेतनवृद्धि, मेडिकल स्वयंसेवी शब्द हटाये जाने एवं पुलिस आरक्षक के समान सभी सुविधाओं का लाभ दिये जाने के सम्बन्ध में उचित मार्गदर्शन दिया। इस दौरान 115 जवान उपस्थित थे। इससे पूर्व श्री जाट ने श्री महाकालेश्वर मन्दिर में पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन भी किये।