top header advertisement
Home - उज्जैन << 26 फरवरी से सम्राट विक्रमादित्य, उनके युग, भारत उत्कर्ष, नव जागरण और भारत विद्या पर आधारित विक्रमोत्सव का शुभारंभ

26 फरवरी से सम्राट विक्रमादित्य, उनके युग, भारत उत्कर्ष, नव जागरण और भारत विद्या पर आधारित विक्रमोत्सव का शुभारंभ


उज्जैन- सम्राट विक्रमादित्य, उनके युग, भारत उत्कर्ष, नव जागरण और भारत विद्या पर आधारित विक्रमोत्सव का शुभारंभ 26 फरवरी को  महाशिवरात्रि पर्व से होगा। जिसके अर्न्तगत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाऐंगे। 26 फरवरी से प्रदेश के विभिन्न शहरों में शिवरात्री मेलों का आयोजन संस्कृति संचालनालय, मध्यप्रदेश तीर्थ मेला प्राधिकरण तथा नगरीय विकास एवं आवास विभाग के संयुक्त सहयोग से किया जाएगा। उज्जैन में विक्रमोत्सव के अर्न्तगत 26 फरवरी को कलश यात्रा का आयोजन शासकीय कन्या महाविद्यालय के सहयोग से किया जाएगा। कलश यात्रा में विंटेज कार, स्पोर्टस बाईक और जनजातीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। विक्रम व्यापार मेले का शुभारंभ दोपहर 12 बजे इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में किया जाएगा। मेलें में सुक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम, कुटीर एवं ग्रामोउद्योग, उद्योग विभाग, हथकरघा विभाग एवं जिला प्रशासन के सहयोग से वस्त्रोद्योग, हाथकरघा उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। वन्य, जनजातीय कार्यविभाग के सहयोग से जनजातीय शिल्प, पारम्परिक व्यंजन एवं जनजातीय परंपरागत चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। 26 फरवरी को शाम 7 बजे दशहरा मैदान परिसर में विक्रमादित्य वैदिक घड़ी एप का लोकार्पण किया जाएगा। विक्रमादित्य वैदिक घड़ी भारतीय कालगणना पर आधारित विश्व की पहली घड़ी है। भारतीय कालगणना सर्वाधिक विश्वसनीय पद्धति का पुनरस्थापन विक्रमादित्य वैदिक घड़ी के रूप में उज्जैन में किया गया है। विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का लोकार्पण माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 29 फरवरी 2024 को किया गया। भारतीय कालगणना की इस परंपरा को व्यावहारिक बनाने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का एप भी तैयार किया जा चुका है। यह एप जीपीएस द्वारा संचालित है। जिससे यह किसी भी स्थान पर सूर्योदय के समय को सटीकता से जान पाता है और उसके अनुसार वैदिक समय की गणना करता है। यह एप 180 से अधिक भारतीय एवं वैश्विक भाषाओं में देखा जा सकता है। यह घड़ी सूर्योदय से परिचालित है। अतः जिस स्थान पर जो सूर्योदय का समय होगा उस स्थान की कालगणना तदनुसार होगी। स्टेंडर्ड टाइम भी उसी से जुड़ा रहेगा। इस एप के माध्यम से वैदिक समय, लोकेशन, भारतीय स्टेंडर्ड टाइम, ग्रीन विच मीन टाइम, तापमान, वायु गति, आर्द्रता, भारतीय पंचांग, विक्रम सम्वत्, मास, ग्रह स्थिति, योग, भद्रा स्थिति, चंद्र स्थिति, पर्व, शुभाशुभ मुहूर्त, घटी, नक्षत्र, जयंती, व्रत, त्यौहार, चौघडिया, सूर्य ग्रहण, चन्द्रस ग्रहण, आकाशस्था, ग्रह, नक्षत्र, ग्रहों का परिभ्रमण आदि की जानकारी समाहित है। 26 फरवरी की संध्या को दशहरा मैदान में सु-प्रसिद्ध भजन गायक हंसराज रघुवंशी के द्वारा सांगीतिक प्रस्तुतियां दी जाएगीं।

Leave a reply