top header advertisement
Home - उज्जैन << राष्ट्र भारती विद्यालय के नन्हे विद्यार्थियों ने तारामंडल का शैक्षणिक भ्रमण किया

राष्ट्र भारती विद्यालय के नन्हे विद्यार्थियों ने तारामंडल का शैक्षणिक भ्रमण किया


उज्जैन- राष्ट्र भारती स्कूल के प्राइमरी के विद्यार्थियों ने वसंत विहार स्थित तारामंडल का शैक्षिक भ्रमण किया। प्राचार्या श्रीमती मयूरी वैरागी ने जानकारी देते हुए बताया कि शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने तारामंडल की विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया और ब्रह्मांड की घटनाओं की जानकारी प्राप्त की। प्रबंधक श्री मनोज राठोर जी ने विद्यालय के विद्यार्थियों को वर्तमान की नई तकनीक से जोड़कर उनको ग्रहों के बारे में जानकारी दी एवं 3 डी तकनीक प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से समझाया गया। विद्यार्थियों ने मानो स्वयं ही अंतरिक्ष में उड़ान भरने का आनंद उठाया। इस शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य ब्रह्मांड की घटनाओं की जानकारी प्राप्त करना था। वहां पर सौरमंडल एवं खगोलीय घटनाओं पर आधारित 3D फिल्म बच्चों ने देखी। 3D तकनीकी के माध्यम से ब्रह्मांड के रहस्य को देख विद्यार्थी रोमांचित हो उठे। प्राइमरी प्रभारी सुश्री लक्ष्मी शुक्ला के मार्गदर्शन में आयोजित इस शैक्षणिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। इस अवसर पर श्रीमती ऋतु कपूर, श्रीमती माधुरी रावल, श्री मती प्रीति साहू, श्रीमती वैशाली गुप्ता एवं कु. सलोनी माली उपस्थिति रही|

Leave a reply