महाकाल में सोने का त्रिपुंड अर्पित किया
उज्जैन- भगवान बाबा महाकाल को एक श्रद्धालु ने सोने का त्रिपुंड अर्पित किया। श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन, पूजन के लिए चंडीगढ़ पंजाब से आईं पूजा ठाकुर ने श्री महाकालेश्वर को 1 नग सोने का त्रिपुंड अर्पित किया। मंदिर प्रबंध समिति के अनुसार जिसका वजन लगभग 10.500 ग्राम है। समिति की ओर से सत्कार प्रभारी अभिषेक शर्मा ने दानदाता का सम्मान किया गया।