top header advertisement
Home - उज्जैन << तीन युवकों को अज्ञात चार लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया

तीन युवकों को अज्ञात चार लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया


उज्जैन- तीन युवकों को अज्ञात चार लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। चिमनगंज थाना क्षेत्र में अज्ञात चार लोगों ने तीन युवकों के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया दुर्गा कॉलोनी निवासी उमेश पिता सोहनलाल जाट और उसके दोस्त राज पिता धर्मेंद्र जाट निवासी ग्राम बकानिया एवं देवराज पिता जितेंद्र जाट निवासी ग्राम स्याना जिला इंदौर के साथ पुरुषोत्तम सागर के पास चार अज्ञात लोगों ने विवाद कर मारपीट की। मारपीट में उमेश, राज और देवराज घायल हो गए। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया।

Leave a reply