top header advertisement
Home - उज्जैन << कलाकारों ने सीखा मयूरभंज छाऊ नृत्य

कलाकारों ने सीखा मयूरभंज छाऊ नृत्य


उज्जैन | संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली के सौजन्य से मयूरभंज की छाउ नृत्य शैली के गुरु परमानंद महंतो के शिष्य उपेंद्र महंतो ने रंगश्री लिटिल बैले ट्रुप भोपाल में उज्जैन की नाट्य संस्था परिष्कृति के कलाकारों को छाऊ का प्रशिक्षण दिया। युद्ध कौशल से जुड़ी यह नृत्य कला बहुत आकर्षक होती है। परिष्कृति के कलाकारों को प्रशिक्षण देते हुए महंतो ने बताया कि इस शैली में शरीर के बैलेंस का बहुत अधिक महत्व है। उसी के साथ तेज तर्राट गतियों के सामंजस्य का ध्यान रखना होता है। कार्यशाला में सुदर्शन स्वामी, अंशुल पटेल, चितेंद्र सिसौदिया, शैलेष नाटानी, महेश गोस्वामी, शशिधर नागर, ऋषि वर्मा, शिरीष सत्यप्रेमी आदि ने प्रशिक्षण लिया।

Leave a reply