मिस इंडिया निकिता ने बेसहारा लोगों के साथ मनाया नववर्ष
नव वर्ष पर कई सेलिब्रिटी बड़ी-बड़ी पार्टियों में दिखाई देती है लेकिन उज्जैन की रहने वाली हाल ही में फेमिना मिस इंडिया बनीं निकिता पोरवाल मंगलवार को उज्जैन पहुंचीं। यहां उन्होंने मुंबई की चकाचौंध को छोड़कर उज्जैन के मानव सेवा तीर्थ अंकित ग्राम, सेवाधाम आश्रम में 4 घंटे से अधिक समय तक 1100 से अधिक बेसहारा बुजुर्ग दिव्यांगों के साथ न्यू ईयर मनाया।
16 अक्टूबर 2024 को फेमिना मिस इंडिया 2024 निकिता पोरवाल ने जीतकर उज्जैन का नाम रोशन किया। उन्होंने मॉडलिंग के साथ-साथ अभिनय भी किया है। उन्होंने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर अपने पिता अशोक पोरवाल के साथ सेवा धाम आने का स्वयं ने निश्चय किया।