top header advertisement
Home - उज्जैन << उज्जैन भाजपा के 12 मंडलों के अध्यक्ष घोषित:

उज्जैन भाजपा के 12 मंडलों के अध्यक्ष घोषित:


उज्जैन भाजपा ने बुधवार को दोनों विधानसभाओं के 12 मंडलों के अध्यक्ष और मंडल जिला प्रतिनिधियों की घोषणा की है। सभी पदों के लिए रायशुमारी की गई थी। इनमें परिसीमन में बढ़े हुए तीन मंडल भी शामिल हैं।

मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने बताया कि भाजपा उज्जैन नगर के सभी 12 मंडलों के अध्यक्षों व मंडल जिला प्रतिनिधि की घोषणा जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम सुंदर शर्मा, सह निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल, कमल बैरवा ने की।

अब शहर अध्यक्ष और जिला ग्रामीण अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया 15 दिसंबर से 31 दिसंबर तक होने की संभावना है।

Leave a reply