top header advertisement
Home - उज्जैन << वैदिक गुरुकुल में छात्रों ने किया सस्वर सामूहिक गीता का पाठ

वैदिक गुरुकुल में छात्रों ने किया सस्वर सामूहिक गीता का पाठ


उज्जैन- गीता जयंती के अवसर पर बुधवार को  भैरवगढ़ रोड पर संचालित प्रयास वैदिक गुरुकुल में छात्रों एक साथ सस्वर गीता का सामूहिक पाठ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महर्षि परशुराम आश्रम के अध्यक्ष मुन्ना लाल पाठक थे। प्रयास वैदिक गुरुकुल के अध्यक्ष पंडित सुनील शर्मा ने बताया इस अवसर पर उन्होंने गीता के श्लोक के साथ प्रेरक उद्बोधन दिया तथा  गीता के एक अध्याय का नित्य सामूहिक पाठ करने का संकल्प भी कराया। कार्यक्रम में आचार्य प्रहलाद प्रधान, प्रद्युम्न पाठक, अध्यापिका नीलम दुबे, सरिता शर्मा, ज्योति व्यास सहित गुरुकुल परिवार के सदस्य एवं गीता प्रेमी भक्त बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में शांति पाठ कर मिठाई का वितरण किया गया।

Leave a reply