11 दिसम्बर से 26 जनवरी तक किया जाएगा मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान अन्तर्गत शिविरों का आयोजन अभियान के क्रियान्वयन हेतु महापौर एवं निगम अध्यक्ष बैठक आयोजित की अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश आज वार्ड क्र. 39 अन्तर्गत झोन क्र. 5 कार्यालय में आयोजित होगा शिविर
उज्जैन- शासन निर्देशानुसार 11 दिसम्बर 2024 से 26 जनवरी 2025 तक मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान का आयोजन जनकल्याण पर्व के रूप में किया जाएगा। जिसके अन्तर्गत केन्द्र एवं राज्य की जनहितैषी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिए जाने तथा योजनाओं की जानकारी जनजन तक पहुंचाए जाने हेतु वार्डवार शिविरों का आयोजन किया जाएगा। 11 दिसम्बर से आयोजित हो रहे मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के सफल क्रियान्वयन एवं आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा किये जाने हेतु मंगलवार को ग्राण्ड होटल स्थिति बैठक हॉल में महापौर श्री मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव द्वारा निगम आयुक्त श्री आशीष पाठक, एमआईसी सदस्य श्रीमती दुर्गा शक्ति सिंह चौधरी, डॉ योगेश्वरी राठौर, श्री कैलाश प्रजापत, श्री जितेंद्र कुवाल, श्री अनिल गुप्ता, जोन अध्यक्ष श्री विजय सिंह कुशवाह, श्री सुरेंद्र मेहर, पार्षद श्री पंकज चौधरी, श्री गजेंद्र हिरवे की उपस्थिति मंे बैठक आयोजित की गई।