top header advertisement
Home - उज्जैन << शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद ने बांग्लादेश की घटना से हिन्दुओं को चेताया केवल पेट परिवार तक सीमित रहेगें, तो भारत में भी सुरक्षित नहीं रहेगें

शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद ने बांग्लादेश की घटना से हिन्दुओं को चेताया केवल पेट परिवार तक सीमित रहेगें, तो भारत में भी सुरक्षित नहीं रहेगें


उज्जैन- मोदी हों या योगी, सब मेरे परिचित हैं। ये एक आतंकवादी को देश विदेश में शंकरार्चाय बनाकर घुमा रहे हैं। ये मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री का दायित्व है क्या ? भारत में कोई स्वस्थ्य न्यायिक तंत्र होता तो योगी और मोदी को जेल के शिकंजे में बंद कर देता। ये बात उज्जैन प्रवास पर आए श्री गोवर्धनमठ पुरी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद महाराज ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही। शंकराचार्य जी ने कहा कि मुझसे मिलने के लिए एक बार ही मोदी जी आए थे, जब मैं गुजरात की यात्रा पर था, वो वहां के मुख्यमंत्री थे। एक आंतकवादी शंकराचार्य बनकर घूम रहा था, उन्हीं के एक व्यक्ति पुलिस अधीक्षक थे, जो उस आंतकवादी को जेल में डालना चाहते थे। लेकिन उन्होंने नहीं डालने दिया। आंतकवाद के पूरे पक्षधर हैं मोदी जी, मुझसे भिड़ते रहते हैं, लेकिन मुस्कारते भी रहते हैं। हिन्दू राष्ट्र को लेकर पूछे गए सवाल पर स्वामी निश्चलानंद ने कहा कि उनके भरोसे हमने हिन्दू राष्ट्र की बात नहीं की। हमारे कक्ष में जो देवी देवता हैं, जिनकी हम आराधना पूजा करते है वो ही हिन्दू राष्ट घोषित करवाएगें। हिन्दूओं को सावधान करने का अवसर बांग्लादेश ने दिया है। शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद महाराज ने कहा कि चार बल हैं। हिन्दु अगर अपनाते तो विपत्ति नहीं आती। चारों सकार अपनालें, तो हिन्दू जहां भी रहेंगे, वहां प्रसन्न रहेंगे। शंकराचार्य ने कहा कि विश्व में 204 देश 54-55 देशों में हिंदू रहते हैं। केवल पेट परिवार तक सीमित रहेगें, तो वहां भी, यहां भी सब जगह उत्पीड़ित होगें। भारत में भी सुरक्षित नहीं रहेगें। स्वामी निश्चलानंद ने कहा कि कश्मीर व वहां रह रहे हिन्दुओं को लेकर भी अपनी बात कही। तीन दिवसीय प्रवास पर उज्जैन आए शंकराचार्य जी ने झलारिया मठ में विद्वत संगोष्ठी और धर्मसभा को भी संबोधित किया। साथ ही अपने अयुयायियों को आशीर्वचन प्रदान किए।

Leave a reply