top header advertisement
Home - उज्जैन << पहली वैश्विक जैन धर्म संसद 21 को, शप​थ समारोह होगा

पहली वैश्विक जैन धर्म संसद 21 को, शप​थ समारोह होगा


संपूर्ण विश्व के जैन धर्म के विभिन्न संप्रदाय-गच्छ के एवं विभिन्न गुरु परंपरा को मानने वाले सभी जैन श्रीसंघों-सकल जैन समाज को जैन धर्म के वैश्विक महासंघ एवं अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय रूपी एक ही छत के नीचे लाने के लिए उज्जैन के युवाओं ने अभिनव प्रयास किया है। इसके तहत जैना ग्लोबल धार्मिक एवं पारमार्थिक न्यास का गठन किया गया है। 21 दिसंबर को पहली ग्लोबल जैन धर्म संसद व शपथ समारोह का आयोजन किया जाएगा।

न्यास की पहली बैठक में 13 सदस्यों को प्रथम ट्रस्ट बोर्ड के संस्थापक सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया। इसमें न्यास के आजीवन संस्थापक मैत्रीदूत कमल कुमार जैन, ग्लोबल अध्यक्ष विजय सुराणा, ग्लोबल उपाध्यक्ष जयंतीलाल फाफरिया, ग्लोबल सचिव सुनीलकुमार दोशी, ग्लोबल कोषाध्यक्ष संजय मेहता, कानूनी सलाहकार एवं ग्लोबल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर अजय गिरिया तथा बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के रूप में अजेश कोठारी, राजेश जैन डगवाला, संजय बापना, अमित सूर्या, प्रवीण कांकरिया, दिनेश जैन, जंबू जैन धवल, नेमीचंद जैन को मनोनीत किया गया।

21 दिसंबर को होने वाली प्रथम वैश्विक जैन धर्म संसद में ट्रस्ट की परिचायिका भी प्रकाशित की जाएगी। इसमें ट्रस्ट के उद्देश्यों को विस्तृत रूप से प्रकाशित किया जाएगा। इसके साथ ही ट्रस्ट बोर्ड के सभी पदाधिकरियों एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण होगा। आयोजन का व्यवस्थापक श्री सकल जैन समाज, उज्जैन को अधिकृत किया है। इसके साथ ही आयोजन समितियां भी गठित की गई हैं। शीघ्र ही उज्जैन के 100 युवाओं तथा 100 श्राविकाओं की आवश्यक बैठक होगी, जिसमें कार्य का विधिवत विभाजन किया जाएगा।

Leave a reply