top header advertisement
Home - उज्जैन << मनोज मुंतशिर उज्जैन में गीता पर करेंगे संवाद

मनोज मुंतशिर उज्जैन में गीता पर करेंगे संवाद


उज्जैन में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 8 से 12 दिसंबर तक मनाया जाएगा। कालीदास संस्कृत अकादमी में कार्यक्रम होंगे।

विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी ने बताया कि 8 दिसंबर को गीता संवाद कार्यक्रम होगा। इसमें गीतकार मनोज मुंतशिर शुक्ला शामिल होंगे। नृत्य नाटिका गुरु दक्षिणा भी आयोजित होगी। गीता महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम उज्जैन के अलावा भोपाल में होंगे। उज्जैन में 5108 और भोपाल में 6000 से अधिक लोग एक साथ श्रीमद्भागवत गीता का सामूहिक पाठ कर विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे। प्रदेश के हर जिले में कार्यक्रम होंगे।

Leave a reply