top header advertisement
Home - उज्जैन << भाजपा संगठन चुनाव:मंडल अध्यक्षों के लिए रायशुमारी कल

भाजपा संगठन चुनाव:मंडल अध्यक्षों के लिए रायशुमारी कल


भाजपा में संगठन चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में शहर के मंडलाध्यक्षों के लिए रविवार को रायशुमारी होगी। इसमें संबंधितों (मतदाताओं) को तीन-तीन नाम बताने होंगे। इसके आधार पर पेनल तैयार होगी।

अब तक शहर में 9 मंडल थे, जो इस बार परिसीमन में बढ़कर 12 हो गए हैं। ऐसे में होने जा रहे चुनाव में शहर में 12 मंडल अध्यक्ष का चयन होना है। बताया जा रहा है कि रायशुमारी के लिए जिला चुनाव अधिकारी श्याम सुंदर शर्मा शनिवार रात को ही शहर पहुंच जाएंगे। रविवार को सुबह से पार्टी कार्यालय लोकशक्ति भवन पर रायशुमारी का दौर शुरू हो जाएगा। रायशुमारी चुनाव ​अधिकारी शर्मा करेंगे।

सहयोगी सह निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल व कमल बैरवा रहेंगे। सबसे पहले सुबह से दोपहर तक उज्जैन उत्तर के मंडलों के पदाधिकारी- जनप्रतिनिधियों से रायशुमारी की जाएगी। दोपहर बाद उज्जैन दक्षिण विधानसभा के पदाधिकारी- जनप्रतिनिधियों से राय जानी जाएगी।

इनसे मंडल अध्यक्ष के लिए तीन-तीन नाम लिए जाएंगे। इधर, इस रायशुमारी की रूपरेखा स्पष्ट करने के लिए पार्टी कार्यालय पर शनिवार सुबह 11 बजे एक बैठक रखी गई है।

पार्षद भी दे सकेंगे राय

मंडल अध्यक्ष के चयन के लिए संबंधित मंडल में रहने वाले करीब 20 श्रेणी के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों को मतदाता माना गया है। इस सूची में भाजपा के पार्षद शामिल नहीं थे लेकिन अब ये भी मंडल अध्यक्ष के लिए अपनी राय दे सकेंगे।

Leave a reply