top header advertisement
Home - उज्जैन << राम विवाह पंचमी पर आज राम जनार्दन मंदिर पर मनेगा उत्सव

राम विवाह पंचमी पर आज राम जनार्दन मंदिर पर मनेगा उत्सव


उज्जैन- राम विवाह पंचमी के अवसर पर आज शुक्रवार को अंकपात के पास स्थित प्राचीन श्री राम जनार्दन मंदिर पर राम विवाह का उत्सव मनाया जाएगा। 
सुबह पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान का अभिषेक, पूजन किया जाएगा। नए वस्त्र व आभूषण धारण कराए जाएंगे। शाम 5 बजे ढोल-ढमाकों से महाआरती की जाएगी। युवा शक्ति सांस्कृतिक समिति ने यहां भगवान श्रीराम-सीता का विवाह उत्सव रखा है जिसमें विवाह की प्राचीन रस्मों के साथ आरती-पूजन होगा व भक्तों को प्रसाद वितरित किया जाएगा। समिति के अभिषेक शर्मा ने इस अवसर पर भी अधिक से अधिक संख्या में भक्तों से उपस्थित होकर भगवान के विवाह उत्सव को सफल बनाने का अनुरोध किया है।

Leave a reply