चौधरी का ट्रेनिंग कर लौटने पर किया स्वागत
उन्हेल| रामाबालोदा के युवा विकास अमृतलाल चौधरी के भारतीय सेना अग्निवीर की ट्रेनिंग पूर्ण कर उन्हेल प्रथम आगमन पर स्वागत किया। युवाओं ने डीजे के साथ चल समारोह निकाला, जो उन्हेल से रामाबालोदा पहुंचा। चल समारोह का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। भारत माता की जय के नारे से नगर गूंजता रहा। इस मौके पर पूर्व सेवानिवृत्त सैनिक अमरसिंह डोडिया का सम्मान किया। चल समारोह में मुकेश गुर्जर, दीपक पाल, जितेंद्र चौधरी, राहुल गेहलोत, भरत चौधरी, गोवर्धन चौधरी, नंदराम चौधरी, दिनेश चौधरी आदि मौजूद थे।