top header advertisement
Home - उज्जैन << नेपाल में बलि रोकने उज्जैन में अनुष्ठान

नेपाल में बलि रोकने उज्जैन में अनुष्ठान


उज्जैन के शिप्रा नदी किनारे रामघाट स्थित मदन मोहन मंदिर में नेपाल में होने वाली पशुओं की बलि प्रथा रोकने 55 पंडितों ने 11 लाख मंत्रों का जाप कर अनुष्ठान किया। करीब चार घंटे चले जाप का ऑनलाइन लाइव टेली कास्ट भी किया गया।

दिल्ली की रहने वाली नम्रता ने बताया कि नेपाल में प्रति 5 वर्ष में गढ़ी माई मंदिर में मनाए जाने वाले उत्सव में लाखों पशुओं की बलि जाती है। इसके लिए भारत से लाखों पशु-पक्षी नेपाल भेजे जाते हैं। काली माई को खुश करने के नाम पर पशुओं की बलि देने पर कोर्ट ने प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बाद भी लोग नहीं मानते हैं। इसी प्रथा को रोकने के लिए उज्जैन के मदन मोहन मंदिर में सुबह 7 से 11 बजे तक चार घंटे 55 पंडितों ने अनुष्ठान कर 11 लाख मंत्र का जाप किया।

पंडित जितेंद्र पाठक ने बताया कि दिल्ली के जजमान के कहने पर ये अनुष्ठान किया गया। इसका लाइव टेली कास्ट भी किया गया था। इस बार 8, 9 और 10 दिसंबर को गढ़ी माई मंदिर में बलि उत्सव होने वाला है। इसे रोकने के लिए भगवान से प्रार्थना की है।

Leave a reply