top header advertisement
Home - उज्जैन << मेयर ट्रॉफी पर मध्यप्रदेश के प्रदीप ठाकुर का कब्जा

मेयर ट्रॉफी पर मध्यप्रदेश के प्रदीप ठाकुर का कब्जा


मेयर ट्रॉफी पर मध्यप्रदेश के प्रदीप ठाकुर का कब्जा…... कड़कड़ाती शीत लहर, राष्ट्रभक्ति के जज्बे का संगीत, हजारों खेल प्रेमियों की उपस्थिति, दूधिया रोशनी से नहाया मंच, तालियों की गूंज, मध्य रात्रि तक चले कड़े मुकाबले में मेयर ट्रॉफी पर देवास, मध्यप्रदेश के बॉडी बिल्डर प्रदीप ठाकुर फायनल मुकाबले में चेस्ट, बाय सेप्स, एब्डॉमिनल, ट्राइसेप्स, बेक मसल्स, कॉफ, साईड ट्राइसेप्स मे सभी पर अव्वल रहे और मेयर ट्रॉफी पर अधिकार सिद्ध किया.. टीम चैम्पियन शिप मध्य प्रदेश के खाते में दर्ज हुई... नगर पालिका निगम द्वारा कार्तिक मेला के अवसर पर, इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन के तत्वावधान में, राज्य शरीर सौष्ठव संस्था मध्यप्रदेश के विशेष सहयोग से 35 वीं वेस्टर्न झोन बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन कार्तिक मेला मंच पर किया गया.. समाज सेवी जगदीश नारंग बेस्ट पोजर वैजयंती पर शुजालपुर, मध्यप्रदेश के बॉडी बिल्डर अलताफ ने कब्जा जमाया..  चुन्नी पहलवान एवं कमल काका स्मृति मोस्ट मस्क्युलर मेन ट्रॉफी मध्यप्रदेश(भोपाल) के हाशिम अली ने हासिल की...गुरुमुख दास थानी स्मृति बेस्ट इंप्रूव्ड बॉडी पर महाराष्ट्र के संतोष यादव  ने कब्ज़ा जमाया.. स्पर्धा का शुभारंभ पार्षद छोटेलाल मंडलोई, पुरुषोत्तम मालवीय, एडिशनल एस पी नितेश भार्गव, थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार ने किया... स्पर्धा में गोवा, महाराष्ट्र, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्यप्रदेश के 250 से भी अधिक शरीर साधकों ने स्वस्थ भारत स्वच्छ भारत का संदेश दिया…. चैंपियनशिप के निर्णायक राज शेखर राव, अरविंद सिंह, महेंद्र टेकाम ( रायपुर), खुशहाली वाड्डीकर, मनोज चिल्मूलकर ( गोवा) , राजेंद्र चव्हाण, रोशन सावंत विनायक पुजारी ( मुंबई),  गजेंद्र मेहता, समीर व्यास, रोहित जेठवा (एम पी)थे... स्टेज मार्शल अजय चुनेकर, डॉ. कुलदीप त्रिवेदी, रोशन सावंत रहे... स्पर्धा का रोचक एवं प्रभाव संचालन शैलेंद्र व्यास, स्वामी मुस्कुराके ने किया... स्पर्धा में कुल 3 लाख 75 हजार रुपए के केश प्राइज वितरित किए गए... विभिन्न वर्गों के पुरुस्कार वितरण महापौर मुकेश टटवाल, सभापति श्रीमती कलावती यादव, विपक्ष नेता रवि रॉय, पार्षद गब्बर भाटी, ग्रामीण अध्यक्ष बहादुर सिंह बोरमुंडला, कांग्रेस नेत्री श्रीमती नूरी खान, शक्ति सिंह चौधरी,ने किए... इस अवसर पर खेल मित्र अवार्ड संतोष थानी, कृष्णा यादव, विक्रम सिंह पटेल, कमलेश लालवानी को प्रदान किया गया... मिस्टर वेस्टर्न इंडिया का खिताब,51 हजार का केश प्राइज़ इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी चेतन पठारे, संयुक्त सचिव अतिन तिवारी, पूर्व मिस्टर(सिविल सर्विसेस) इंडिया, राज्य अध्यक्ष जितेंद्र सिंह कुशवाह, चेयर मेन प्रेम सिंह यादव , पार्षद गजेंद्र हिरवे, पंकज चौधरी, उपायुक्त योगेन्द्र पटेल, इमरान खान, जाहिद खान ने किया.. तकनीकी प्रभारी लोकेंद्र जिंदल, अनिल चावंड थे.. स्पर्धा के परिणाम....55 किलो... अक्रमुद्दीन  महाराष्ट्र (स्वर्ण) , निखिल उईके, विदर्भ ( रजत), आशीष बिरिया, विदर्भ ( कांस्य), सुरेश नायक, मध्यप्रदेश (चतुर्थ) , रामदास भारतीय ( महाराष्ट्र).... 60किलो... संतोष यादव, महाराष्ट्र (स्वर्ण) , मनचंद्र नाथ तुंगारे, महाराष्ट्र ( रजत), सतीश पुजारी, महाराष्ट्र ( कांस्य)... ईरानना आचार्य, गोवा ( चतुर्थ), दत्तात्रेय सावरकर, नागपुर ( पंचम)...65 किलो... राजेश गाडगे, महाराष्ट्र ( स्वर्ण) , राजन थापा, महाराष्ट्र (रजत) , संदीप सिंह ठाकुर, शोलापुर( कांस्य) , भगवान सिंह परिहार, एम पी (चतुर्थ), रवि माली, एम पी ( पंचम.)... 70किलो.. मयूरेश मोरे, महाराष्ट्र (स्वर्ण) , राहुल नरवरिया ( रजत), मानव परिहार ( कांस्य), विश्व जीत दास (चतुर्थ), जुगल साहू ( पंचम), सभी मध्य प्रदेश... 75 किलो... दिनेश राठौड़, महाराष्ट्र (स्वर्ण), महेश शेट्टी, महाराष्ट्र ( रजत), मो. अख्तर ( कांस्य) , फैज अली ( चतुर्थ), शोएब ( पंचम.. सभी एम पी)....85 किलो... सुनील सोलंकी, मध्यप्रदेश ( स्वर्ण), तपन तिवारी, एम पी ( रजत), अरविंद सोनी, महाराष्ट्र (कांस्य), अमीर खान ( चतुर्थ) , ललित बामनिया ( पंचम) सभी एम पी... 90 किलो... हाशिम अली, एम पी ( स्वर्ण), आसिफ मिर्जा, एम पी ( रजत), ओंकार नलवाडे, महाराष्ट्र ( कांस्य), प्रमोद तिवारी, एम पी ( चतुर्थ), ओसाफ, एम पी ( पंचम)... 100किलो... प्रदीप ठाकुर, एम पी ( स्वर्ण), अनमोल तिवारी, एम पी ( रजत), जमाल बेग, एम पी (कांस्य), आसिफ, एम पी ( चतुर्थ), आमिर खान एम पी ( पंचम)...100 above... अलताफ,( स्वर्ण), अवतार सिंह ( रजत), रहमान शेख ( कांस्य), अमान मंसूरी ( चतुर्थ),अनीस अंसारी ( पंचम).. सभी मध्य प्रदेश...

Leave a reply