top header advertisement
Home - उज्जैन << कृषि कार्य करते समय करंट लगने से मृत्यु 4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत

कृषि कार्य करते समय करंट लगने से मृत्यु 4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत


उज्जैन, 30 नवम्बर। अपर कलेक्टर द्वारा जानकारी दी गई की ग्राम जलोदिया तहसील बड़नगर निवासी प्रभु अहीर की 03 जुलाई को खेत में कार्य करने के दौरान ट्यूबवेल की मोटर चालू करते समय करंट लगने से मृत्यु हो गई थी। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बड़नगर के प्रतिवेदन पर स्व. प्रभु की वारिसान पत्नी श्रीमती वर्षा को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत किए जाने की अनुशंसा की गई थी। इस संबंध में कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह द्वारा 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। कलेक्टर ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए है।

Leave a reply