top header advertisement
Home - उज्जैन << सिंहस्थ की तैयारी: संभाग स्तरीय समिति का गठन

सिंहस्थ की तैयारी: संभाग स्तरीय समिति का गठन


राज्य शासन ने सिंहस्थ वर्ष-2028 के लिए संभाग स्तरीय समिति का गठन किया है। समिति के अध्यक्ष संभागीय आयुक्त उज्जैन होंगे। समिति के पास सिंहस्थ के तहत जरूरी अधोसंरचना की कार्ययोजना तैयार करने, इनके क्रियान्वयन की समीक्षा करने और मंत्रि-परिषद समिति के फैसलों का पालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी होगी। इसमें कलेक्टर, उज्जैन सदस्य सचिव होंगे।

इनके अलावा मेला अधिकारी उज्जैन, इंदौर कलेक्टर, खंडवा कलेक्टर, देवास कलेक्टर, संबंधित विभागों के संभागीय अधिकारी, आयुक्त नगर निगम उज्जैन, संयुक्त संचालक, कोष एवं लेखा उज्जैन संभाग, मुख्य अभियंता लोक निर्माण, उज्जैन/इंदौर, मुख्य अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, इंदौर सदस्य रहेंगे।

Leave a reply