top header advertisement
Home - उज्जैन << एन केप के माध्यम से किया जाये सौन्दर्यीकरण कार्य

एन केप के माध्यम से किया जाये सौन्दर्यीकरण कार्य


उज्जैन- शहर के प्रमुख मार्गो एवं उद्यानांे का विकास एवं सौन्दर्यीकरण कार्य एन केप के माध्यम से किया जाये। सड़क के दोनो ओर जहां पौधारोपण की आवश्यकता है वहॉ पौधारोपण किया जाये।
यह निर्देश लोक निर्माण एवं उद्यान विभाग प्रभारी श्री शिवेन्द्र तिवारी की अध्यक्षता मंे आयोजित विभाग की बैठक में दिये गये। श्री शिवेन्द्र तिवारी ने बताया कि शहर मंे जितने भी फाउन्टेंट है उनका दस दिवस मंे विद्युत कनेक्शन एवं आपरेशन मेन्टेनेन्स का निर्धारण किया जाये, मोहन नगर रोटरी एवं अशोक टाकीज रोटरी पर फाउन्टेंट के लिए परीक्षण किया जाये, जहॉ सीमेंट कांक्रीट रोड़ हो वहॉ पेवर ब्लॉक नही लगाये जाये, ओखलेश्वर शमशान घाट का विकास कार्य एवं सी.एन.जी. व विद्युत शवदाह गृह के लिए प्रस्ताव बनाये जाये, नृसिंह घाट एवं योगेश्वरी टेकरी का विकास नगर वन के लिए किया जावे, तरणताल से कोठी रोड़ का सौन्दर्यीकरण किया जाना है जहॉ पी. डब्ल्यु. डी. चौड़ीकरण कर रहा है सौन्दर्यीकरण एवं विकास कार्य करने से पूर्व लोक निर्माण विभाग से प्रस्तावित चौड़ीकरण के मार्गो की सूची ले ली जाये उसके बाद ही विकास एवं सौन्दर्यीकरण के प्रस्ताव बनाये जाये, मंगलनाथ से सिद्धवट तक विकास कार्य और सौन्दर्यीकरण किया जा सकता है प्रस्ताव देने से पूर्व एन केप स्थल निरीक्षण करवा ले।
बैठक मे अधीक्षण यंत्री श्री संजय गुप्ता, कार्यपालन यंत्री श्री पीयुष भार्गव, उपयंत्री निर्भर शुक्ला, एन केप कन्सल्टेन्ट सुश्री वर्षा जोशी सहित सभी सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a reply