सोलहवॉ वित्त आयोग की बैठक में सम्मिलित होने हेतु निगम अध्यक्ष दिल्ली रवाना
उज्जैन- सोलहवॉ वित्त आयोग, भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा शहरी स्थानीय निकायों को सशक्त बनाने के सम्बंध में राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन दिनांक 26 नवम्बर 2024 को भारत मण्डपम, नई दिल्ली में किया जा रहा है जिसमें निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव सम्मिलित होने हेतु उज्जैन से रवाना हो गई। निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव द्वारा कार्यशाला में स्थानीय निकायों को सशक्त बनाने में अपने सुझाव प्रस्तुुत करेंगी। दिल्ली प्रवास पर जाने के पूर्व निगम आयुक्त श्री आशीष पाठक द्वारा मा अध्यक्ष जी का अभिनंदन किया गया।