शासकीय श्री कुचैरा भैरवनाथ मंदिर पर आज मनेगी भैरवाष्टमी 501 दीपों से सजेगा दरबार, होगी महाआरती
उज्जैन- शासकीय श्री कुचैरा भैरवनाथ मन्दिदर पर आज 23 नवंबर 2024 शनिवार को भैरवाष्टमी पर भैरव जन्मोत्सव मनाया जायेगा। शासकीय पुजारी श्रीमती दुर्गा मंगल गेहलोत एवं सेवादार उदय गेहलोत के अनुसार मंगलवार को प्रातः 7 से 11 बजे तक विशिष्ट द्रव्यों से अभिषेक पूजन होगा। पश्चात दोपहर 12 बजे विशेष श्रृंगार होगा। भैरव चालीसा, भैरवाष्टक, भैरव स्तुति, भैरवाष्टोत्तर शतनामावली का पाठ भी किया जायेगा। समूचे मंदिर परिसर को दीपों की रोशनी से आलोकित व पुष्पों से सुसज्जित किया जायेगा। संध्या 7 बजे 501 दीपों से दरबार सजाया जाकर प्रभु की महाआरती की जायेगी तथा प्रसाद वितरण होगा। रात्रिकाल को भजन कीर्तन होंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय पुजारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पुजारी होंगे। भैरवाष्टमी पर भैरवनाथजी के पूजन, दर्शन से अनिष्ट, कष्टों, बाधाओं का निवारण होकर शत्रुओं की शांति होती है और समस्याओं का शमन होता है। विशेष कामना से विश्ेाष पूजन कराया जाकर भी मनोवांछित कामना की पूर्ति की जा सकती है। समस्त धर्मालुजनों से उत्सव में सम्मिलित होने की अपील है।