top header advertisement
Home - उज्जैन << केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने किए महाकाल के दर्शन

केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने किए महाकाल के दर्शन


उज्जैन - देश के केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत मंगलवार को उज्जैन आए। उज्जैन प्रवास के दौरान मंत्री शेखावत ने महाकाल मंदिर पहुंचकर दर्शन पूजन किया। मंत्री शेखावत ने गर्भ गृह की देहरी से भगवान महाकाल को जल और पूजन सामग्री भेंट की। इसके बाद नंदी हाल में बैठकर ध्यान लगाया। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह ने कहा कि करोड़ों लोगों की आस्था के प्रतीक उज्जैन के महाकाल मंदिर के पुर्नोद्वार के लिए और महाकाल लोक के निर्माण के लिए मध्यप्रदेश शासन और भारत सरकार मिलकर, माननीय नरेंद्र मोदी के दृष्टि के अनुरूप पूरे परिक्षेत्र का विकास कर रही हैं। पहले चरण का काम पूरा हुआ, दूसरे चरण का काम तेज गति से मध्यप्रदेश शासन के देखरेख में चल रहा है। जिस तरह से यहां आने वाले सभी दर्शनार्थियों के अनुभव के स्तर में वृद्धि हुई है। ऐसे ही आने वाले समय में विश्व में अनेक अनेक लोगों को भारत में आकर्षित करने के केंद्र बनेगें। इससे न केवल दर्शनार्थियों की संख्या में अभिवृद्धि होगी, अपितु भारत और मध्यप्रदेश दोनों के पर्यटन की संभावनाओं को एक नई ऊंचाई देखने को मिलेगी।

Leave a reply