top header advertisement
Home - उज्जैन << फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी महाकाल आई, गर्भगृह के बाहर से किए दर्शन

फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी महाकाल आई, गर्भगृह के बाहर से किए दर्शन


उज्जैन- फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी सोमवार को महाकाल दर्शन करने पहुंची। उन्होंने गर्भगृह के बाहर से दर्शन-पूजन किया। मंदिर के धर्मस्व पुजारी एवं पुरोहित पीयूष चतुर्वेदी, विपुल चतुर्वेदी ने मंत्रोच्चार कर उनका पूजन व संकल्प संपन्न कराया। शिल्पा शेट्टी के साथ उनके पति राज कुंद्रा आए थे। दर्शन के बाद उन्होंने नंदी हाल में जाकर कुछ देर जाप भी किया। वे सुबह उज्जैन आई व सीधे महाकाल मंदिर पहुंची। शिल्पा ने कहा कि वह भगवान महाकाल के दर्शन कर बहुत खुश है। लंबे समय से वह उज्जैन आकर महाकाल का आशीर्वाद लेना चाह रही थी। अब जाकर यह मौका आया।

Leave a reply