top header advertisement
Home - उज्जैन << रासायनिक खाद से जमीन हो रही बंजर : डॉ.कहार

रासायनिक खाद से जमीन हो रही बंजर : डॉ.कहार


महिदपुर रोड | क्षेत्र के आसपास के गांव बपैया तथा महिदपुर रोड में नवभारत फर्टिलाइजर लिमिटेड कंपनी के कृषि अधिकारी नाजू कहार ने किसानों को जैविक खेती के लिए प्रेरित किया। आज रासायनिक खाद से जमीन की उपजाऊ क्षमता कम होती जा रही है। पोषक तत्वों की कमी होने के कारण फसलों पर अनावश्यक रोगों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। िकसान रासायनिक खेती छोड़कर जैविक खेती अपनाएं। इस दौरान रमेश, बनेसिंह, कांतिलाल, पप्पूसिंह, देवसिंह, रामचंद, मोहन माली, शंभू सिंह, सरदार सिंह आदि किसानों ने जैविक खेती करने और किस तरह जैविक प्रोडक्ट का प्रयोग करना है, इसकी जानकारी कंपनी के इंदौर से आए डॉ. नाजू कहार और खारवाकलां ग्रुप लीडर शिवराज सिंह, अनिल सैन, गोविंद मिन्ना, गोविंदसिंह चौहान ने जानकारी दी।

Leave a reply