जिले में अभी तक 615.5 मिमी वर्षा दर्ज हुई गत वर्ष इस दौरान जिले में औसत 567.1 मिमी वर्षा हुई थी
उज्जैन- इस वर्षा मानसून सत्र में जिले में अभी तक औसत 615.5 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है। गत वर्ष इसी अवधि में जिले में औसत 567.1 मिमी वर्षा हुई थी। पिछले चौबीस घंटे के दौरान 27 अगस्त की प्रात: तक उज्जैन तहसील में 9 मिमी, घट्टिया में 3, खाचरौद में 8, नागदा में 17.8, बड़नगर में 15, महिदपुर में 14, झारड़ा में 17 और माकड़ोन तहसील में 2 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है। पिछले चौबीस घंटे के दौरान जिले में औसत 9.5 मिमी वर्षा हुई है।