top header advertisement
Home - उज्जैन << राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने सांदीपनि आश्रम में भगवान कृष्ण के किए दर्शन

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने सांदीपनि आश्रम में भगवान कृष्ण के किए दर्शन


उज्जैन- राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने आज उज्जैन में भगवान श्री कृष्ण की शिक्षस्थली सांदीपनि आश्रम पहुंचकर यहां भगवान श्री कृष्ण के दर्शन और पूजन किया। सांदीपनि आश्रम के मुख्य पंडित श्री रूपम व्यास द्वारा मुख्यमंत्री श्री शर्मा का स्वागत सम्मान किया गया। इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार और उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहें। केंद्रीय राज्यमंत्री जनजातीय कार्य श्री दुर्गादास उईके  और केंद्रीय राज्यमंत्री महिला एवं बाल विकास श्रीमती सावित्री ठाकुर ने भी सांदीपनि आश्रम पहुंचकर यहां भगवान श्री कृष्ण के दर्शन और पूजन किया।

Leave a reply