top header advertisement
Home - उज्जैन << मध्यप्रदेश और राजस्थान सरकार श्रीकृष्ण पथ विकसित करेंगे-CM भजनलाल

मध्यप्रदेश और राजस्थान सरकार श्रीकृष्ण पथ विकसित करेंगे-CM भजनलाल


राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा सोमवार को जन्माष्टमी पर्व पर उज्जैन पहुंचे। उन्होंने महाकाल मंदिर दर्शन करने के बाद कहा की मध्य प्रदेश और राजस्थान सरकार श्रीकृष्ण गमन पथ बनाएंगे। जिससे जहां जहां श्री कृष्ण जी गए उन मंदिरों और स्थानों को विकसित किया जाएगा। बाद में सीएम उज्जैन के सांदीपनि आश्रम में भी दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान सीएम ने महाकाल की सवारी में पालकी का पूजन किया।

सीएम भजनलाल कृष्ण जन्माष्टमी पर सुबह मथुरा गए और फिर दोपहर करीब 3.45 उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले महाकाल मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के गर्भगृह में पहुंचकर महाकाल का आशीर्वाद लिया। सीएम अपने परिवार के साथ उज्जैन पहुंचे थे। गर्भगृह दर्शन के बाद उन्होंने नंदी हाल से भगवान के दर्शन किए। इस दौरान महाकाल मंदिर समिति की और उनका सम्मान किया गया। सीएम शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जन्माष्टमी की शुभकामना देता हूं, मै भगवान की जन्मस्थली मथुरा से महाकाल की नगरी में दर्शन करने लिए आया हूं। सुबह ब्रज में था, अब महाकाल दर्शन करने पहुंचा।

Leave a reply