top header advertisement
Home - उज्जैन << स्कूलों में मनाया गया जन्माष्टमी पर्व

स्कूलों में मनाया गया जन्माष्टमी पर्व


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस बार जन्माष्टमी पर्व पूरे प्रदेश मेंं हर्षोल्लास के साथ मनाने के साथ ही विभिन्न आयोजन करने के निर्देश दिए थे। शासन के निर्देश के बाद सोमवार को जन्माष्टमी पर्व का अवकाश होने के बाद भी जिले के सभी शासकीय व अशासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के बीच सांस्कृतिक आयोजन किए गए। स्कूलों में सुबह के समय बच्चे भगवान बालकृष्ण का रूप धारण कर शामिल हुए। वहीं कृष्ण गीतों पर नृत्य, संगीत की प्रस्तुति भी हुई।

मध्य प्रदेश में इस बार भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव पर सरकारी स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम व भगवान श्री कृष्ण के व्यक्तित्व से संबंधित प्रसंगों के व्याख्यान के आयोजन करने के निर्देश शासन ने दिए थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशाअनुसार उज्जैन जिले के सभी शासकीय और प्राइवेट स्कूलों में जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर सोमवार को विभिन्न आयोजन किए गए। सुबह निर्धारित समय पर विद्यालय के विद्यार्थी स्कूल पहुंचे जहां पर भगवान श्री कृष्ण का पूजन करने के बाद भक्ति गीतों पर नृत्य, संगीत की प्रस्तुति बच्चों द्वारा दी गई। इस दौरान छोटे बच्चे भगवान श्री कृष्ण का स्वरूप धारण कर स्कूल पहुंचे थे।

Leave a reply