कालिदास समारोह 2024 गरिमामय पूर्ण और अत्यंत भव्य हो: संस्कृति मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी
उज्जैन- संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व एवं पर्यटन मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी
ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशानुरूप अखिल भारतीय कालिदास समारोह 2024 गरिमामय
पूर्ण और अत्यंत भव्य हो। समारोह की स्थानीय समिति के सदस्यों द्वारा कार्यक्रम की रचना और योजना
तैयार कर ली जाएं। वर्ष 2023 और 2024 के कालिदास सम्मान एक साथ इसी समारोह में दिए जाएंगे।
संस्कृति मंत्री श्री लोधी आज उज्जैन की कालिदास अकादमी में आयोजित अखिल भारतीय कालिदास
समारोह स्थानीय समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में 12 नवंबर से 18 नवंबर तक
आयोजित होने वाले कालिदास समारोह के स्वरूप और प्राप्त प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई।