top header advertisement
Home - उज्जैन << महाकाल मंदिर में शनिवार को प्रोटोकॉल विभाग के कर्मचारियों के बीच एक गंभीर विवाद

महाकाल मंदिर में शनिवार को प्रोटोकॉल विभाग के कर्मचारियों के बीच एक गंभीर विवाद


उज्जैन महाकाल मंदिर में शनिवार को प्रोटोकॉल विभाग के कर्मचारियों के बीच एक गंभीर विवाद उत्पन्न हो गया। इस विवाद में एक कर्मचारी ने जान से मारने की धमकी भी दी। विवाद तब शुरू हुआ जब प्रोटोकॉल प्रभारी चंदन शर्मा ने मोहनीश गरुड़ से नि:शुल्क दर्शन देने वाले लोगों की जानकारी पूछी। इस सवाल पर मोहनीश गरुड़ भड़क गया और चंदन शर्मा को धमकी देने लगा।

घटना के समय मंदिर के सहायक प्रशासक आरके तिवारी भी मौके पर मौजूद थे, जिन्होंने स्थिति को संभालने की कोशिश की और दोनों को अलग किया। चंदन शर्मा ने घटना के बाद महाकाल थाने और मंदिर प्रशासन को शिकायत की है।

मोहनीश ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि उसकी पत्नी अस्पताल में भर्ती है और इसी कारण वह प्रोटोकॉल कार्यालय में था। उन्होंने यह भी कहा कि चंदन का फोन आने पर विवाद हुआ और वह पिछले साल भर से परेशान था।

महाकाल मंदिर के सहायक प्रशासक आरके तिवारी ने कहा कि यह सिर्फ एक बहस थी और कोई बड़ा विवाद नहीं था। उन्होंने घटना को गलतफहमी का नतीजा बताया।

घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि विवाद के दौरान प्रोटोकॉल कार्यालय में दर्शनार्थी और अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे।

Leave a reply