घर के बाहर खेल रहे बालक को बंदर ने काटा, 10 टांके आए
उज्जैन | घर के बाहर खेल रहे 7 वर्षीय बालक विकास पिता कृष्णा केवट को बंदर ने काट लिया। रूनीजा बड़नगर निवासी परिजन उसे शुक्रवार को जिला अस्पताल लेकर आए। बालक के पैर में 10 टांके आए हैं व भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा है। घरवालों ने बताया कि बालक आंगन में खेल रहा था, इस दौरान वहां आकर तीन से चार बंदर आपस में लड़ने लगे व एक ने विकास को काट लिया।