महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार उत्तर प्रदेश के केबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह तड़के होने वाली भस्म आरती में शामिल होने के लिए पहुंचे।
स्वतंत्र देव सिंह ने महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार तड़के भस्म आरती में शामिल होकर महाकाल का आशीर्वाद लिया। नंदी हॉल में करीब दो घंटे रहने के बाद उन्होंने चांदी गेट के पास शीश झुका कर पूजन अर्चन किया और भगवान महाकाल से प्रार्थना की कि देशवासियों पर उनका आशीर्वाद बना रहे और गरीबों की सेवा के लिए पीएम मोदी, सीएम योगी और सीएम मोहन यादव को भी भगवान का आशीर्वाद प्राप्त हो।
स्वतंत्र देव सिंह उत्तर प्रदेश के राजनीति में एक महत्वपूर्ण नाम हैं और यूपी भाजपा के पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं। दर्शन के बाद, महाकाल मंदिर समिति ने उन्हें लड्डू प्रसाद देकर सम्मानित किया।