top header advertisement
Home - उज्जैन << संभागायुक्त और आईजी ने अंकपात मार्ग का अवलोकन किया

संभागायुक्त और आईजी ने अंकपात मार्ग का अवलोकन किया


उज्जैन- संभागायुक्त श्री संजय गुप्ता और आईजी श्री संतोष कुमार सिंह ने गुरुवार की
शाम अंकपात मार्ग का अवलोकन किया। उनके द्वारा सान्दीपनि आश्रम के बाहर वाहनों की पार्किंग के लिये
सुव्यवस्थित कार्य योजना बनाये जाने के निर्देश दिये गये। संभागायुक्त और आईजी ने सान्दीपनि आश्रम में विद्यास्थली के दर्शन किये तथा यहां के पौराणिक
और ऐतिहासिक महत्व की जानकारी प्राप्त की। बताया गया कि सिंहस्थ के दौरान अंकपात क्षेत्र में वैष्णव
अखाड़े पड़ाव डालते हैं। आईजी श्री सिंह ने गत सिंहस्थ के समय स्नान के समय वैष्णव अखाड़े के नदी
तक पहुंचने के मार्ग के बारे में जानकारी प्राप्त की।
संभागायुक्त ने कहा कि सान्दीपनि आश्रम में मन्दिरों में जो पत्थर लगे हैं, ये अत्यन्त ऐतिहासिक
और पौराणिक महत्व के हैं। इनका मूल स्वरूप कायम रखा जाये। अधिकारियों द्वारा आगामी कृष्ण
जन्माष्टमी पर्व के अन्तर्गत मन्दिर में की जाने वाली व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली गई। इसके
अतिरिक्त चौंसठ कला दीर्घा, गोमती कुण्ड का अवलोकन भी किया गया। इस दौरान सम्बन्धित विभागों के
अधिकारीगण मौजूद थे।

Leave a reply