top header advertisement
Home - उज्जैन << महंत बालकनाथ महाकाल की भस्मारती कर नाथ संप्रदाय की भर्तृहरि गुफा पहुंचे - गुरु गोरक्षनाथ जी का पूजन किया, महंत रामनाथ जी ने किया स्वागत

महंत बालकनाथ महाकाल की भस्मारती कर नाथ संप्रदाय की भर्तृहरि गुफा पहुंचे - गुरु गोरक्षनाथ जी का पूजन किया, महंत रामनाथ जी ने किया स्वागत


उज्जैन- राजस्थान के विधायक महंत योगी श्री बालकनाथ जी महाराज गुरुवार की अल सुबह महाकाल की भस्मारती में शामिल हुए। आरती बाद उन्होंने गर्भगृह में जाकर भगवान महाकाल का अभिषेक-पूजन किया। उनके साथ भर्तृहरि गुफा के पीठाधीश्वर पीर योगी महंत श्री रामनाथ जी महाराज भी मौजूद थे। श्री बालक नाथ जी के शिष्य गुड़गांव के विवेक सिंह राव ने मंदिर में दर्शन के दौरान 1 लाख रुपए की दान राशि भी भेंट की।महाकाल मंदिर से श्री बालकनाथ जी महाराज कालभैरव के दर्शन करने गए। इसके बाद वे उज्जैन में नाथ संप्रदाय के प्रमुख स्थल के रूप में विश्व विख्यात भर्तृहरि गुफा पर पहुंचे जहां पीर योगी महंत श्री रामनाथ जी महाराज ने गुफा के साधु-संतों के साथ स्वागत किया। भर्तृहरि गुफा पर  पहुचकर श्री महाकालेश्वर भगवान का पूजन अभिषेक किया साथ ही श्री बालकनाथ जी ने गुरु गोरक्षनाथ जी के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया व स्वल्पाहार लेकर वे उज्जैन से ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर के लिए रवाना हो गए। महंत रामनाथ जी महाराज उनके साथ ओंकारेश्वर तक गए।

Leave a reply