top header advertisement
Home - उज्जैन << उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल महाकाल की शरण में

उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल महाकाल की शरण में


मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल गुरुवार को उज्जैन प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुँचकर श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किये।

भगवान महाकाल के दर्शन के लिए लगातार वीवीआईपी भक्तों के दर्शन का सिलसिला जारी है। आज उप मुख्यमंत्री शुक्ल दोपहर को महाकाल मंदिर पहुंचे। उन्होंने पहले नंदी हाल से भगवान महाकाल के दर्शन कर शिव जाप किया इसके बाद चांदी गेट के आगे देहरी से पूजन अभिषेक कर जल चढ़ाया। इस दौरान शुक्ल ने नंदी जी के कान में अपनी मन्नत भी मांगी। इससे पहले भी शुक्ल कई बार महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच चुके है।

Leave a reply