सिंहस्थ 2028 के कार्यो में गति लाएं : कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह
उज्जैन- बूधवार को प्रशासनिक संकुल में आयोजित समय-सीमा की बैठक में
उज्जैन कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने सिंहस्थ 2028 अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों की विस्तृत समीक्षा कर
स्वीकृत कार्यों में गति लाने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए। उन्होंने जल संसाधन
विभाग अंतर्गत कान्ह क्लोज डक्ट परियोजना की समीक्षा की गई। कार्यपालन यंत्री जल संसाधन ने बताया
कि परियोजना के ड्राइंग का कार्य कंप्लीट हो गया है, अन्य कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने शिप्रा नदी पर
गोठड़ा बैराज से नागदा बाईपास तक घाट निर्माण,सेवरखेड़ी परियोजना की भी समीक्षा कर आवश्यक दिशा
निर्देश दिए। उन्होंने कालभैरव मंदिर के विकास कार्य, कर्कराज पार्किंग, नरसिंह घाट पार्किंग के विकास कार्य
आदि की भी समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।