top header advertisement
Home - उज्जैन << भक्तों से अभद्रता के बाद नई व्यवस्था:महाकाल की व्यवस्था संभालेंगे होमगार्ड... 500 की होगी भर्ती

भक्तों से अभद्रता के बाद नई व्यवस्था:महाकाल की व्यवस्था संभालेंगे होमगार्ड... 500 की होगी भर्ती


उज्जैन महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन, पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं से अभद्रता के मामले बढ़ने के बाद अब महाकालेश्वर की व्यवस्था होमगार्ड के जवानों के जिम्मे रहेगी। तीन कंपनी व्यवस्था संभालेंगी। इसके लिए 500 जवानों की भर्ती की जाएगी। सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह घोषणा की। होमगार्ड के जो जवान मंदिर की व्यवस्था संभालेंगे, उनकी नई भर्ती होगी।

एक कंपनी में 165 जवान रहेंगे। सीएम ने उज्जैन में धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व संचालनालय का भी उद्घाटन किया। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि होमगार्ड की तैनाती के बाद निजी सुरक्षा एजेंसी की सेवाएं नहीं ली जाएंगी। होमगार्ड विभाग के कमांडेंट संतोष कुमार जाट ने बताया कि जो नई भर्ती होगी, वह जवान सिर्फ महाकाल मंदिर की ही व्यवस्था संभालेंगे।

Leave a reply