top header advertisement
Home - उज्जैन << सुशासन और सुव्यवस्था की स्थापना में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका -मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सुशासन और सुव्यवस्था की स्थापना में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका -मुख्यमंत्री डॉ. यादव


उज्जैन- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश पुलिस ने सुव्यवस्था
स्थापित करने और अपराधों पर नियंत्रण के क्षेत्र में अच्छा कार्य किया है। सुशासन स्थापना में पुलिस की

महत्वपूर्ण भूमिका है। अपने कर्तव्य के प्रति सदैव सजग रहने वाले पुलिस अधिकारी और जवान सराहना के
पात्र हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव गत दिवस स्वतंत्रता दिवस पर राज्य स्तरीय पदक अलंकरण समारोह में
उत्कृष्ट सेवा, सराहनीय सेवा और वीरता के लिए सम्मानित हुए 69 पुलिस अधिकारियों और जवानों के
पारिवारिक सम्मान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुलिस परिवारों के सदस्य गण
और पुलिस स्टाफ द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की उन्मुक्त प्रशंसा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुलिस पदक
प्राप्त अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई दी।

Leave a reply