top header advertisement
Home - उज्जैन << श्री आर्यरक्षित शिक्षा संस्कार एकेडमी जैन गुरुकुल में फहराया तिरंगा

श्री आर्यरक्षित शिक्षा संस्कार एकेडमी जैन गुरुकुल में फहराया तिरंगा


78 वा स्वतंत्रता दिवस पर श्री आर्यरक्षित शिक्षा संस्कार एकेडमी जैन गुरुकुल धरम बडला में आजादी का जश्न बड़े धुम-धाम एवं हर्षोल्लास से मनाया गया। इस ऐतिहासिक दिवस पर मनीष उपाध्याय कालिदास नगर कार्यवाहक एवं विद्यालय के ट्रस्टी विजय सुराना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहें। विद्यालय के प्राचार्य संदीप जी जोशी और समस्त विद्यालय स्टाफ की उपस्थिति में झंडा वंदन किया गया। राष्ट्रगान के पश्चात विद्यार्थीयों द्वारा मनमोहक बैंड, नृत्य एवं देश भक्ति गीतों की प्रस्तुती दी गई। मुख्य अतिथि द्वारा आजादी के हमारे लिए क्या मायने है बड़े ही सरल शब्दों में बच्चों को समझाया, कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी विद्यार्थियों को मिठाई वितरित की गई।

Leave a reply