top header advertisement
Home - उज्जैन << आचार संहिता प्रारंभ होते ही नगर निगम अमले द्वारा सम्पत्ति विरूपण सम्बंधी कार्यवाही जारी है

आचार संहिता प्रारंभ होते ही नगर निगम अमले द्वारा सम्पत्ति विरूपण सम्बंधी कार्यवाही जारी है


उज्जैन- निगम आयुक्त श्री आशीष पाठक  के निर्देशानुसार आचार संहिता प्रारंभ होते ही नगर निगम अमले द्वारा सम्पत्ति विरूपण सम्बंधी कार्यवाही प्रारंभ की गई है, जो निरंतर जारी हैं। निगम अतिक्रमण गैंग द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों को निरंतर भ्रमण किया जा रहा है एवं विभिन्न शासकीय एवं सार्वजनिक संपत्तियों, स्थलों से विभिन्न प्रकार के फ्लेक्स, होर्डिंग हटाए जाने के साथ ही दीवारों और अन्य स्थलों पर ऐसी वाल पेंटिंग जिनसे आचार संहिता उल्लंघन होने की आशंका होती है उन्हें पेंट करते हुए मिटाया जा रहा है। यह कार्यवाही सम्पूर्ण शहर में की जा रही है।

Leave a reply