top header advertisement
Home - उज्जैन << शर्मा, मंसूरी और कछवाय का सम्मान किया

शर्मा, मंसूरी और कछवाय का सम्मान किया


उज्जैन | धन्वंतरि आयुर्वेदिक चिकित्सालय चिमनगंज मंडी के सभागृह में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें राज्य कर्मचारी संघ का आयुष विभाग प्रदेश संयोजन बनने पर राधामोहन शर्मा, आउटसोर्स कर्मचारी संघ का संभाग अध्यक्ष बनने पर गुलशन मंसूरी और संभाग उपाध्यक्ष वर्षा कछवाय का सम्मान किया गया। अतिथि रमेशचंद शर्मा, प्राचार्य जेपी चौरसिया, मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश संगठन मंत्री मनोहर गिरि, अधीक्षक ओपी शर्मा थे। समारोह में प्रमुख रूप से प्रदेश कोषाध्यक्ष अनोखीलाल शर्मा, ओम यादव, मनीष कारपेंटर, रीना नाहटा, डॉ. अनिल पांडे, डॉ. नरेंद्र मिश्रा, डॉ हेमंत मालवीय, डॉ. रितेश खरनाल, विजय परिहार, हरीश मिमरोट, महेंद्र शर्मा, शैलेंद्र सिंह ठाकुर, हेमराज घावरी, मुकेश रायकवार, अतुल सिस्टर, महेंद्र शर्मा, लता परण सहित कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a reply