पुरस्कार वितरण
उज्जैन- प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने सम्मान प्रमाण-पत्र दिया। परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर जिला पुलिस बल महिला प्लाटून दल को प्रथम पुरस्कार, 32वी वाहिनी सशस्त्र बल को द्वितीय पुरस्कार एवं जिला होमगार्ड को तृतीय पुरस्कार प्रदान किये गये। वहीं झांकी में नगर निगम को प्रथम पुरस्कार, उज्जैन विकास प्राधिकरण को द्वितीय एवं जिला पंचायत को तृतीय पुरस्कार प्रदान किये। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत नृत्य प्रस्तुत करने वाले सभी स्कूलों को मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने सम्मानित किया। वहीं मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने केन इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं को “महाकाल सरकार मेरे महाकाल सरकार” पर अदभुत नृत्य प्रस्तुत करने पर विशेष पुरस्कार प्रदान किया।