top header advertisement
Home - उज्जैन << दत्त अखाड़ा व चिंतामण रोड आश्रम पहुंचे मुख्यमंत्री, गो सेवा की

दत्त अखाड़ा व चिंतामण रोड आश्रम पहुंचे मुख्यमंत्री, गो सेवा की


महाकालेश्वर मंदिर की यज्ञ शालामें आयोजित अतिरूद्र में मुख्यमंत्रीडॉ. यादव ने पहुंचकर आहुतियांदी। पं. रमण गुरु, पं. दिनेश गुरु,गोपाल गुरु, उमेश गुरु ने उन्हें यज्ञके संबंध में जानकारी दी।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा किउज्जैनी देवताओं औरसंत-महात्माओं की नगरी है। उज्जैनमें संतों के माध्यम से सेवाओं केकई कार्य चल रहे हैं। सनातनसंस्कृति की रक्षा में संतों कायोगदान अद्वितीय है। संत समाजके आशीर्वाद से राज्य सरकारजनकल्याण और विकास के कार्योंमें नए आयाम स्थापित करेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महामंडलेश्वर आचार्य शेखरजीमहाराज का आशीर्वाद लिया। उज्जैनमें चिंतामन गणेश रोड स्थित महाराज आचार्य श्री शेखरजी महाराज के राजराजेश्वरी आश्रम पहुंचने परबटुकों ने मंत्रोच्चार कर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्रीडॉ. यादव ने आश्रम में पूजा, अर्चनाकी तथा आचार्य शेखर ने कलावाबांधकर और तिलक लगाकरआशीर्वाद दिया। इसी तरह डॉ. यादवने दत्त अखाड़ा व श्री हनुमंत आश्रमपहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिप्रा तटस्थित दत्त अखाड़ा पहुंचकर श्रीसुंदरपुरी महाराज से भेंट की औरआशीर्वाद प्राप्त किया। श्री सुंदरपुरीमहाराज ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाददेते हुए कहा कि आपने शिप्रा नदी केशुद्धिकरण का बीड़ा उठाया है। अबमुझे कुछ करने की जरूरत नहीं है।आप सभी कार्य सुगमता से कर लेंगे।इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्रीहनुमंत आश्रम में श्री हजारी हनुमानमंदिर में दर्शन व पूजन करने पहुंचेऔर गोसेवा कर जगत कल्याणीगोमाता को प्रणाम भी किया। मुख्यमंत्रीडॉ. यादव ने प्रदेशवासियों के सुख,समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

Leave a reply