top header advertisement
Home - उज्जैन << पुष्पगिरी के लिए 25 से 30 तक बस सेवा, भोजन व्यवस्था भी संभालेंगे

पुष्पगिरी के लिए 25 से 30 तक बस सेवा, भोजन व्यवस्था भी संभालेंगे


महावीर तपोभूमि ट्रस्ट की बैठक आयोजितकी गई। इसमें निर्णय लिया कि 25 से 30 जनवरी तक पुष्पगिरी के लिए सुबह व शाम7 बजे नि:शुल्क बस सुविधा उपलब्धकरवाई जाएगी। साथ ही आयोजन मेंसहभागी बनने वाले धर्मावलंबियों को भोजन करवाया जाएगा। भोजन की संपूर्ण व्यवस्था उज्जैन वाले संभालेंगे।पुष्पगिरी तीर्थ प्रणेता आचार्यश्री पुष्पदंतसागरजी महाराज की अनुकंपा और तपोभूमिप्रणेता आचार्य प्रज्ञासागरजी महाराज ससंघसान्निधि में संगीतमय पांच दिवसीय श्रीमज्जिनेंद्र 1008 श्री प्रज्ञेश्वर आदिनाथ औरचतुर्विशति जिनविंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठामहोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ पुष्पगिरीतीर्थ पर 25 से 30 जनवरी 2024 तकआयोजित किया जाएगा। जहां पुण्य तीर्थपुष्पगिरी की धरा पर नवनिर्मित जिनालय मेंभगवान आदिनाथ स्वामी सहित चौबीसीभगवान विराजमान किए जाएंगे।

रोमिल जैन ने बताया कि पांच दिनी आयोजन के क्रममें 25 जनवरी को ध्वजारोहण व गर्भ कल्याणक क्रियापूर्वार्द्ध, घटयात्रा व शोभायात्रा, 26 को गर्भ कल्याणकक्रिया उत्तरार्ध मंदिर वेदी शुद्धि जुलूस, 27 कोजन्मकल्याणक व पांडुकशिला पर जन्माभिषेक, 28को विवाह, वैराग्य, वन गमन, दीक्षा तप कल्याणकमहोत्सव, 29 को महामुनि की आहारचर्या ज्ञानकल्याणक, भगवान का समवशरण सभा, 30 को योगनिरोध निर्वाण कल्याणक, महामस्ताभिषेक व विश्वशांति होम, जिनराज स्थापना मोक्ष कल्याणक आदिसभी क्रिया मुख्य पात्रों द्वारा नाटकीय मंचन द्वारा भक्तोंको समक्ष क्रियाएं प्रस्तुत की जाएंगी।

Leave a reply